Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 24, 2026

साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह के तहत बैंकों के ग्राहकों एवं नागरीकों को किया गया जागरूक।

 ब्रेकिंग भांसी

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

रिपोर्टर   असीम पाल ब्यूरो

            दंतेवाड़ा


जिला दंतेवाड़ा

दिनांक 24/08/2026


साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह के तहत बैंकों के ग्राहकों एवं नागरीकों को किया गया जागरूक।






दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना के सहयोग पुलिस द्वारा साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी, बैंकफ्रॉड से बचाव संबंधी दी गई जानकारी।


ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की अपील।




पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्रीमान पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार खूँटे एवं  सायबर नोडल अधिकारी  ठाकुर गौरव सिंह के निर्देशन में जिले में संचालित श्साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत दिनांक 24/08/2026 को वित्तीय धोखाधडी और UPI सुरक्षा पर बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानो में अभियान।


कार्यक्रम के दौरान बैंकिंग माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी, फर्जी भुगतान अनुरोध, पिन/पासकोड के माध्यम से की जाने वाली ठगी तथा संदिग्ध लिंक के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में बैंक ग्राहकों को विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में समझाइश दी गई। बैंक ग्राहकों को विशेष रूप से अवगत कराया गया कि ओटीपी OTP का उपयोग राशि भेजने अथवा भुगतान करने के लिए किया जाता है; राशि प्राप्त करने के लिए ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर क्यूआर कोड स्कैन न करने तथा ओटीपी, एटीएम डेबिट कार्ड विवरण, पिन, पासवर्ड एवं अन्य बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करने की अपील की गई।

दंतेवाड़ा पुलिस की अपील 

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें तथा संबंधित बैंक को भी सूचना दें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad