Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 24, 2026

खैरागढ़ में सावन के चतुर्थ सोमवार पर भव्य रुद्राभिषेक, विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा हुईं शामिल

 खैरागढ़ में सावन के चतुर्थ सोमवार पर भव्य रुद्राभिषेक, विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा हुईं शामिल



​खैरागढ़, 24 अगस्त! श्रावण मास के चतुर्थ पावन सोमवार के अवसर पर बरेठपारा खैरागढ़ स्थित सत्येस्वर शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान में खैरागढ़ क्षेत्र की विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


​कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और शंखनाद की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। 


विधायक श्रीमती वर्मा ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर प्रदेशवासियों के कल्याण का आशीर्वाद मांगा।


इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, बड़ी संख्या में महिलाएँ और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


​पूजन-अर्चन के उपरांत मंदिर समिति द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad