खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने ग्राम बफरा में किया शास. पूर्व माध्यमिक शाला एवं अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण
खैरागढ़, 7 अगस्त 2026! आज विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ग्राम बफरा पहुँचीं, जहाँ उन्होंने शासकीय विद्यालय में नवनिर्मित पूर्व माध्यमिक शाला एवं अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि "शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की नींव है। बच्चों को बेहतर और सुविधायुक्त शैक्षणिक माहौल मिलना बेहद जरूरी है। इस शाला और अतिरिक्त कक्ष के बन जाने से विद्यार्थियों को बैठने में हो रही असुविधा दूर होगी और उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चल सकेगी।" और उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे और क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.