खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने ग्राम अछोली में महिला समूहों को ई-रिक्शा वितरित किए
खैरागढ़, 07 अगस्त। आज खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा खैरागढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम अछोली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम की महिला स्व-सहायता समूहों को स्वच्छता कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ई-रिक्शा का वितरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि हमारे गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है। महिला समूहों को ई-रिक्शा मिलने से घर-घर से कचरा संग्रहण का कार्य अधिक तेजी और आसानी से हो सकेगा, जिससे गांवों में साफ-सफाई और बेहतर होगी।
इस पहल से ग्राम अछोली में स्वच्छता व्यवस्था को एक नया आयाम मिलेगा और पर्यावरण के अनुकूल ई-रिक्शा के उपयोग से प्रदूषण पर भी रोक लगेगी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में महिला समूह की सदस्याएँ उपस्थित रहीं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.