Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 7, 2026

भाजयुमो ने जिला उपाध्यक्ष नंदकिशन साव को सौंपी भवरपुर मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और युवाओं को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

 भाजयुमो ने जिला उपाध्यक्ष नंदकिशन साव को सौंपी भवरपुर मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी



संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और युवाओं को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी


महासमुंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला महासमुंद द्वारा संगठन विस्तार एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से युवा नेता नंदकिशन साव को भवरपुर मंडल (सरायपाली विधानसभा), विकासखंड बसना का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में उत्साह का वातावरण है।


जिला संगठन ने नंदकिशन साव की सक्रिय संगठनात्मक भूमिका, जनसंपर्क क्षमता एवं पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। संगठन को अपेक्षा है कि उनके नेतृत्व में भवरपुर मंडल में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा युवाओं की भागीदारी और अधिक बढ़ेगी।


नियुक्ति के पश्चात नंदकिशन साव ने भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के शीर्ष एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठन के सिद्धांतों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।


उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से भवरपुर मंडल में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।


नंदकिशन साव ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण की भावना का सशक्त मंच है। वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए क्षेत्र में संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के कार्यों को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।


उन्होंने पुनः पार्टी नेतृत्व एवं जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad