Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 7, 2026

राशन वितरण में भारी अनियमितता का आरोप, जनपद सदस्यों ने कलेक्टर एवं एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 राशन वितरण में भारी अनियमितता का आरोप, जनपद सदस्यों  ने कलेक्टर एवं एसडीएम को सौंपा ज्ञापन



CNI NEWS बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट 


बिलासपुर - कोटा, 07 अगस्त 2026। ग्राम नवागांव (सलका) में संचालित सहकारी विपणन संस्था कोटा के उपकेंद्र (राशन दुकान) में राशन वितरण में गंभीर अनियमितता एवं गबन के आरोपों को लेकर जनपद पंचायत सदस्य धर्मेंद्र देवांगन , मनोज मरावी, अलीबाबा कश्यप, जनपद सदस्य प्रतिनिधि नेतु यादव,सचिन साहू एवम ग्रामीणों के साथ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोटा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पिछले लगभग 6 माह से पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में राशन नहीं दिया जा रहा है। शिकायत के अनुसार जुलाई माह में केवल लगभग 20 प्रतिशत राशन का वितरण किया गया, जबकि शेष 80 प्रतिशत राशन उपभोक्ताओं को नहीं मिला। इसके अलावा पिछले कई महीनों से हितग्राहियों को उनके अधिकार का लगभग 50 प्रतिशत राशन ही प्रदान किया जा रहा है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जनपद सदस्य धर्मेंद्र देवांगन ने अपने ज्ञापन में कहा है कि शेष राशन का गबन किए जाने की आशंका है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला गरीब एवं पात्र उपभोक्ताओं के अधिकारों का सीधा उल्लंघन है।

ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगें

पिछले 6 माह के राशन वितरण का संपूर्ण लेखा-जोखा एवं जांच की जाए।

उपभोक्ताओं का बकाया राशन तत्काल उपलब्ध कराया जाए।

राशन दुकान संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए।

दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाए।

भविष्य में ऐसी अनियमितताओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।

एसडीएम कार्यालय कोटा पहुंचकर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान कई ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे उच्च अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के समक्ष भी अपनी शिकायत रखेंगे।



CNI NEWS 

ब्यूरो चीफ बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

मो,9340810592

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad