Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 7, 2026

अवैध रूप से चिट्टा/हिरोइन बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल

 अवैध रूप से चिट्टा/हिरोइन बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - मुखबिर से मिलई सूचना के आधार पर खम्हरिया क्षेत्र से त्वरित घेराबंदी कर अवैध रूप से मादक पदार्थ चिट्टा/हिरोइन बिक्री करने के आरोपी को स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                              इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल ने बताया नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना सुपेला अंतर्गत पुलिस चौकी स्मृतिनगर को गत दिवस 06 अगस्त को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जुनवानी से खम्हरिया की ओर अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा/हिरोइन बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम खम्हरिया क्षेत्र में घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ एवं विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो पैकेटों में कुल 15 ग्राम चिट्टा/हिरोइन तथा घटना में प्रयुक्त एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद चिट्टा/हिरोइन की अनुमानित कीमत 3,40,000 रूपये तथा मोबाइल सहित कुल जप्ती लगभग 3,70,000 रूपये है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1133/2026 के तहत धारा 21(ख) , एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से पुलिस चौकी स्मृतिनगर (थाना - सुपेला) पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी स्मृतिनगर के अधिकारी एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपी -


हर्ष देव सिंह विज उम्र 21 वर्ष निवासी - शांतिनगर , सड़क क्रमांक 6/ए , मकान क्रमांक 404  भिलाई , थाना - वैशाली नगर , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।


जप्त सामाग्री -


 चिट्टा/हिरोइन 15 ग्राम अनुमानित मूल्य 3,40,000 रूपये और एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन कुल जप्ती मूल्य लगभग 3,70,000 रूपये। 


दुर्ग पुलिस की अपील -


युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad