भारत माता की महाआरती में उमड़ा उत्साह, जयघोष से गूंजा नया बस स्टैंड
बालोद। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 12 अगस्त 2026 को भाजपा मंडल बालोद के निर्देशानुसार महिला मोर्चा मंडल बालोद के नेतृत्व में नया बस स्टैंड स्थित भारत माता की प्रतिमा के समक्ष भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।
महाआरती में मातृशक्ति, भाजपा पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं एवं बस स्टैंड के व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। भारत माता के जयघोष से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।
महाआरती के दौरान उपस्थित मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भारत माता की आरती की। आयोजन में देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में करीब 85 लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी एवं हितेश्वरी कौशिक, नगरपालिका सभापति राजू पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल सोनी, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश गौतम, यश राजपूत एवं संतोष पाठक सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा की ओर से प्रतिमा यादव, दीप्ति यादव, दिव्या बजाज, लक्ष्मी साहू, सरोज गंगबेर, श्वेता राजपूत, अंबिका यादव, पार्षद गोमती रात्रे, सुनीता मनहर, आशा पटेल, कांति साहू, पुष्पा साहू, वनिता मरकाम, छवि सरवा, प्रीति बाला साहू, भोजेश्वरी, विशाखा, कल्याणी कौशिक, पूजा साहू, दुजबाई साहू, भारती नेताम, राजकुमारी, प्रियंका श्रीवास, अनीता पेंढाकर, निर्मला यादव, पद्मनी साहू, सुशीला यादव, हिमांशी राजपूत सहित 41 से अधिक मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
इसके अलावा पिंटू जात्रे, आशु कौशिक, मनीष माधवानी, भुनेश्वर यादव, सुनील नशीने, ज्ञानचंद नाहटा, रमेश जैन, दुर्गेश तारम, देवेंद्र साहू, मनोज मालेकर, यश राजपूत, हर्षित यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बस स्टैंड के व्यापारी उपस्थित रहे।
आयोजन में महिला मोर्चा मंडल बालोद की भूमिका महत्वपूर्ण रही। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए महाआरती को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में यश राजपूत एवं हर्षित यादव का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित मातृशक्ति, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बालोद में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
जय हिंद। जय भारत। भारत माता की जय।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.