वीर दुर्गादास राठौड़ जी की जयंती,वे मारवाड़ के महान वीर , कुशल सेनानायक और राजनयिक थे।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती श्रावण शुक्ल चतुर्दशी को मनाई जाती है। (अंग्रेज़ी) कैलेंडर के अनुसार उनकी जन्मतिथि 13 अगस्त 1638 मानी जाती है। इसलिए अनेक स्थानों पर प्रतिवर्ष 13 अगस्त को उनकी जयंती मनाई जाती है।
वीर दुर्गादास राठौड़ (1638–1718) मारवाड़ के महान वीर, कुशल सेनानायक और राजनयिक थे। उन्होंने महाराजा जसवंत सिंह के निधन के बाद मुगल सम्राट औरंगज़ेब के विरुद्ध संघर्ष कर बालक अजीत सिंह को सुरक्षित रखा और अंततः मारवाड़ की स्वतंत्रता की पुनर्स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे राजस्थान के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक माने जाते हैं।
उनकी छतरी उज्जैन के चक्रतीर्थ में स्थित है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.