स्वतंत्रता दिवस पर होगा अविस्मरणीय आयोजन, सेनानियों के परिजनों का किया जाएगा सम्मान:
डां. अशोक अग्रवाल -अध्यक्ष श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट समिति।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -नवनिर्मित श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्र गौरव से जुड़ा विशेष आयोजन किया जाएगा।
मंदिर परिसर में क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्र लगाए जाएंगे और स्वतंत्रता के लिए दिए गए उनके अमूल्य योगदान को श्रृद्धा पूर्वक याद किया जाएगा।
आयोजन के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। सेनानियों के परिवारों के सदस्यों को सम्मानित कर उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी। इस विशेष आयोजन में स्वतंत्रता सेनानी स्व.पं.हनुमान प्रसाद दुबे,स्व.श्री बल्लभ दास गुप्ता,स्व.श्री राजेन्द्र प्रसाद चौबे,स्व.श्री मन्नू लाल सोनी,स्व. ठाकुर घनश्याम सिंह,स्व.पं. विश्व नाथ तिवारी जी के छायाचित्र मंदिर परिसर लगाए जाएंगे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.