सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
गोपालपुर में शाला प्रबंधन समिति का गठन
पिथौरा। 9 अगस्त 2026। शासन के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर में शाला प्रबंधन समिति का गठन विद्यालय के सभागार में किया गया। शासन के निर्देशानुसार ग्राम के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पालकों की उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया।
बैठक का शुभारंभ मुख्यअतिथि सरपंच चक्रधर दीप एवं अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य आर .एन. प्रधान,विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष तिलक राम यादव,उपसरपंच परमानंद यादव ग्राम प्रमुख गण मनहरण यादव,कार्तिक राम सिदार,रमेश श्रीवास ने मां सरस्वती , मां भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजन अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
बैठक मे व्याख्यता सुधीर प्रधान ने शासन के नए निर्देश के तहत विद्यालय में प्रारंभिक विद्यालय से माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 12 वीं)तक शाला प्रबंधन समिति के गठन,उद्देश्य ,भूमिका एवं कार्य को विस्तार से बताया।उन्होंने कहा विद्यालय प्रबंध समिति,विद्यालय संचालन की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।संचालन व्याख्याता निराकार पटेल के द्वारा किया गया।
बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति में विद्यार्थियों के पालक,स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि,शिक्षाविद,विषय विशेषज्ञ आदि भारी संख्या में उपस्थित हो कर सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया।समिति में अध्यक्ष डमरू लाल साहू,उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनी,सचिव एल. आर. सिन्हा ,शिक्षक सदस्य सुधीर प्रधान,विषय विशेषज्ञ निराकार पटेल,विनीता दीवान ए.एन.एम. , रेवती निषाद,अंजली अग्रवाल,जमुनाबाई निषाद, फगनी बरीहा,ममता नंद,पूनम सिदार,निरंजन यादव,दुर्योधन नायक डोंगरीपाली,जगमोहन पटेल, धरम सिंह बरीहा,प्यारी लाल यादव,बैजनाथ सेठ खैरखुटा चयनित किये गये।
उक्त बैठक में जनकराम भोई,सुखराम कुंवर,प्यारेलाल,भागवत देवांगन, हेमलाल चौहान, राजिम भोई, लक्ष्मण कुमार, सत्यवान ठाकुर, रूपेश कुमार रामो कुमार भोई ,कृष्ण कुमार, अग्नि कुमार मांझी, निरंजन यादव ,पूनम सिदार ,मेलाराम यादव,मधुसूदन बरिहा,शाला के खेमराज पटेल,मंजू जोशी,भागवत डड़सेना,नितिन साहू,धीरेन्द्र भोई,टी एस ध्रुव,दामोदर यादव सहित भारी संख्या में पालकों की उपस्थिति रही।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.