‘Join BJYM बालोद’ अभियान का भव्य शुभारंभ, शहीद परिवारों का सम्मान
युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने की पहल, राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आह्वान
बालोद। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद द्वारा रविवार को भाजपा जिला कार्यालय, जुंगेरा में युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से ‘JOIN BJYM बालोद’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान के पोस्टर का विमोचन भाजपा जिला प्रभारी श्रीमती संध्या पनघनिया की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर भाजयुमो जिला प्रभारी अंजिनेश शुक्ला एवं सह-प्रभारी अमन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
‘JOIN BJYM बालोद’ अभियान के माध्यम से जिले के युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़कर उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के जरिए युवा शक्ति को संगठित कर उन्हें राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
अभियान के शुभारंभ के पश्चात युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिले के शहीद परिवारों के निवास पर पहुंचे तथा उनके परिजनों का सम्मान किया। इस दौरान शहीदों के अदम्य साहस, त्याग एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। युवा मोर्चा ने शहीद परिवारों के सम्मान को राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताते हुए उनके प्रति सदैव सम्मान की भावना रखने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष गुलशन साहू, जिला महामंत्री अनूप देशमुख एवं हिमांशु साहू, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन, जिला मंत्री आशुतोष कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोना टुवानी, सोशल मीडिया प्रभारी भाजयुमो बालोद यश राजपूत, अर्जुन्दा मंडल अध्यक्ष भाजयुमो नवीन राजपूत, शहर मंडल महामंत्री कमल बजाज, शहर मंडल कोषाध्यक्ष समकित सांखला सहित पवन यादव, अर्पित दुबे, रमेश नहाटा, प्रवीण शारदा, लवण साहू, लालवीर राजपूत, चित्रेश देशमुख, नरेश आहुजा, तेशांत देशमुख एवं हर्षित यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यश राजपूत
सोशल मीडिया प्रभारी, भाजयुमो बालोद




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.