राजनांदगांव
भाजपा मंडल तुमडीबोड़ की मासिक बैठक मारा गांव में संपन्न, तिरंगा यात्रा एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की बनी कार्ययोजना
तुमडीबोड़। भारतीय जनता पार्टी मंडल तुमडीबोड़ की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष श्री जागेश्वर ‘राजू’ यादव जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के निर्देशों, मंडल की आगामी गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से श्री जयसाल ‘बंटी’ जी, जिला मंत्री एवं मंडल सह-प्रभारी; श्री प्रशांत कोड़ापे जी, जिला पंचायत सभापति एवं तिरंगा यात्रा प्रभारी; श्रीमती जागृति यदु जी, जिला पंचायत सभापति एवं जिला उपाध्यक्ष; मंडल अध्यक्ष श्री जागेश्वर ‘राजू’ यादव जी; महामंत्री द्वय श्री टीकम पटेल जी एवं श्री गणेश्वर सिन्हा जी; मंडल उपाध्यक्ष श्री रामनाथ वर्मा जी; मंत्री श्री गोकुल सिन्हा जी एवं श्री जीवन पटेल जी; तिरंगा यात्रा मंडल प्रभारी श्री लोकेश वर्मा जी तथा सोशल मीडिया प्रभारी श्री जितेन्द्र सिन्हा जी सहित संगठन के सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्ति केंद्रों के संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं मंडल के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.