सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
अरंड में साइकिल वितरित हुआ
बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनाई गई छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल अरंड में जनपद पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृत लहरे, जनपद उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मानंद पटेल एवं जनपद सदस्य श्रीमती दीपक भानु दीवान ने इस योजना के अंतर्गत पात्र नवमी कक्षा के कुल 36 छात्राओं को साइकिल वितरित किए। इससे पूर्व इन तीनो अतिथियों के अतिरिक्त ग्राम पंचायत अरंड के सरपंच श्री डिगंबर पटेल, उप सरपंच श्री युवराज पटेल, पंच श्री रोहित पटेल, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री हरिचंद देवांगन, उपाध्यक्ष श्री नील भवन साहू, ग्राम प्रमुख श्री शिवचरण ध्रुव ने मिलकर मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए। समस्त अतिथियों का पुष्पाहार एवं पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया गया, पश्चात विद्यालय की छात्राओं नीलम ध्रुव, जानकी ध्रुव, डेजिका ध्रुव, लीला देवांगन द्वारा सुमधुर कंठ से स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। संस्था के प्राचार्य श्री एन पी तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। शिवचरण ध्रुव जी ने विद्यालय की भौतिक आवश्यकताओं के बारे में अतिथियों का ध्यान आकृष्ट कराया, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए सभा की अध्यक्षता कर रहे जनपद उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मानंद पटेल ने अपनी ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मुख्यअतिथि की आसंदी से बोलते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे ने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ संस्कार एवं अनुशासन का बड़ा महत्व है तभी आगे चलकर एक योग्य नागरिक बन सकेंगे। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता श्री सोनसाय पटेल ने किया। कार्यक्रम को मुर्त रूप देने एवं सफल बनाने में विद्यालय के व्याख्याता श्री प्रदीप कुमार कर, शिक्षक गण श्रीमती लोकेश्वरी साहू, श्री टीकम प्रसाद पटेल सहित विद्यालय स्टाफ कुमारी क्षमा निषाद, नाथूराम साहू एवं गेंद राम विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.