Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 24, 2026

कलेक्टर ने रामनामी समुदाय के गांव जाकर की मुलाकात चंदलीडीह गांव में विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणों से की चर्चा रामनामी समुदाय के लोगों ने गांव के नाले पर पुलिया निर्माण की मांग की

 कलेक्टर ने रामनामी समुदाय के गांव जाकर की मुलाकात



चंदलीडीह गांव में विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणों से की चर्चा


रामनामी समुदाय के लोगों ने  गांव के नाले पर पुलिया निर्माण की मांग की


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 अगस्त 2026/ बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम चदलीडीह में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। 




इस दौरान उन्होंने गांव में संचालित गतिविधियों, मूलभूत सुविधाओं एवं क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


इस दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने चदलीडीह के रामनामी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। समुदाय के लोगों ने अपनी सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही गांव में आने-जाने से जुड़ी समस्याओं के बारे में कलेक्टर को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामनामी समुदाय की परंपरा और संस्कृति को समझने तथा देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक एवं अन्य लोग चदलीडीह पहुंचते हैं। ऐसे में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होना आवश्यक है।


रामनामी समुदाय के लोगों ने बताया कि गांव के नाले पर पुलिया नहीं होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। विशेषकर बारिश के दौरान यहां आने-जाने में दिक्कत बढ़ जाती है। उन्होंने नाले पर फूल पुलिया निर्माण की मांग कलेक्टर के समक्ष रखी, ताकि ग्रामीणों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी आवागमन में सुविधा मिल सके।


कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने रामनामी समुदाय एवं ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए जनहित में जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के संबंध में चर्चा की।


इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने भी ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की आवश्यकताओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया। चदलीडीह के दौरे के दौरान क्षेत्र में सड़क, आवागमन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण को लेकर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को मौके पर प्राप्त मांगों एवं समस्याओं का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad