बिलाईगढ़ महाविद्यालय में RCM वृक्ष वृद्धि अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ क्षेत्रवासियों के लिए यह प्रसन्नता का विषय है कि देशभर में सेवा कार्यों के लिए सक्रिय स्वदेशी संस्था RCM द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे “RCM वृक्ष वृद्धि अभियान” के तहत शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय, बिलाईगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
RCM एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है, जिसका उद्देश्य “नये भारत का निर्माण” करते हुए विभिन्न सामाजिक समस्याओं के समाधान तथा सेवा कार्यों को बढ़ावा देना है। संस्था द्वारा देशभर में अपने लाखों सक्रिय परिवारों के माध्यम से ब्लड हेल्पलाइन, महिला स्वच्छता अभियान, व्यसन मुक्ति अभियान और वृक्ष वृद्धि अभियान सहित विभिन्न जनसेवा गतिविधियां संचालित की जाती हैं। संस्था की ब्लड हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 90018 16585 के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करती है। महाविद्यालय परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के आचार्य डॉ. उमाकांत मिश्र एवं सुनीता विक्रम कोसले सहित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने की दिशा में वृक्षारोपण को महत्वपूर्ण पहल बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में RCM परिवार की ओर से RCM सेवक के रूप में अधिवक्ता रामनारायण भट्ट, कलाप राम बंजारा, हलधर बर्मन, विमला अजय, कुसुम बसंत, नंदनी जांगड़े, उतरा सारथी, गेंदराम साहू, गणेश देवांगन, रीना बंजारे, रिया बंजारे, संतराम बंजारा, अरविंद अजय, किशन बंजारे एवं हेमलाल कुर्रे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर चलाया जाने वाला सामूहिक प्रयास है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.