नगर पंचायत मारो में वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ, 15 वार्डों की सूची जारी - 4 वार्ड अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित
रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा - नगर पंचायत मारो में नगरीय निकाय निर्वाचन 2026 के लिए वार्डवार आरक्षण की प्रक्रिया आज 29 सितम्बर को कलेक्टोरेट स्थित दृष्टि सभाकक्ष में पूरी कर ली गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं की उपस्थिति में लॉटरी पद्धति से आरक्षण की अंतिम सूची जारी की गई, जिसके बाद नगर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
आरक्षण की इस कार्यवाही में अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीतम चौहान, एसडीएम पिंकी मनहर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बेमेतरा नरेश वर्मा, नगर पंचायत मारो सीएमओ मनीष ठाकुर सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे।
वार्डवार आरक्षण की अंतिम सूची इस प्रकार है
वार्ड क्र. वार्ड का नाम आरक्षण की स्थिति
1 बाबा भीमराव अम्बेडकर वार्ड अनुसूचित जाति (महिला)
2 जय सतनाम वार्ड अनुसूचित जाति
3 सुभाष चन्द्र बोस वार्ड अनुसूचित जनजाति
4 छत्रपति शिवाजी वार्ड अनुसूचित जाति (महिला)
5 महाराणा प्रताप वार्ड अनारक्षित (महिला)
6 रानी सागर वार्ड अनारक्षित
7 बजरंग वार्ड अनारक्षित
8 परशुराम वार्ड अनारक्षित (महिला)
9 पं. दीनदयाल वार्ड अनारक्षित
10 गुरु घासीदास वार्ड अनुसूचित जाति
11 संत अमरदास वार्ड अनुसूचित जाति
12 गुरू नानक वार्ड अनारक्षित
13 जय बुढ़ादेव वार्ड अनारक्षित (महिला)
14 मिनी माता वार्ड अनुसूचित जाति
15 मौली माता वार्ड अनुसूचित जाति
आरक्षण का गणित -
इस प्रकार कुल 15 वार्डों में से 6 वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए और 8 वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं,कुल आरक्षण में 4 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं!!





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.