Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 9, 2026

केंट थाना क्षेत्र के रामाया पेट्रोलियम एचपी पंप पर ठगी का सनसनीखेज मामला कैमरे से बचने के लिए चेहरे पर रखा हाथ, फिर वेन्यू कार से 2700 रुपए का डीजल उड़ाकर फरार

 लोकेशन -- नीमच

जिला -- नीमच

रिपोर्ट --- मध्य प्रदेश से जिला ब्यूरो मंगल देव राठौर की खास रिपोर्ट


केंट थाना क्षेत्र के रामाया पेट्रोलियम एचपी पंप पर ठगी का सनसनीखेज मामला



 कैमरे से बचने के लिए चेहरे पर रखा हाथ, फिर वेन्यू कार से 2700 रुपए का डीजल उड़ाकर फरार



नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच में केंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे सरेआम ठगी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला नीमच-निंबाहेड़ा रोड स्थित चंगेरा मंडी के रामाया पेट्रोलियम एचपी पंप पर सामने आया है, 




जहाँ ठगी की यह पूरी वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के अनुसार, एक सफेद रंग की वेन्यू कार जिसके फ्रंट शीशे पर शिव शक्ति लिखा हुआ है में सवार होकर एक बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचा। गाड़ी से बाहर उतरने के बाद जब उसने ऊपर नजर घुमाई, तो उसकी नजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी। कैमरे को देखते ही वह समझ गया और तुरंत अपने हाथ से अपना चेहरा ढकते हुए वापस गाड़ी में जाकर बैठ गया। इसके बाद शातिर बदमाश ने अपनी गाड़ी में 2700 रुपए का फुल टैंक डीजल डलवाया और बिना भुगतान किए ही अपनी कार लेकर तेजी से रफूचक्कर हो गया। पेट्रोल पंप संचालक द्वारा इस पूरे मामले की शिकायत नीमच केंट थाने में दर्ज कराई गई है। और पुलिस अब इन बेखौफ बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad