धौराभाठा जलाशय परियोजना के प्रभावित किसानों का धरना 22वें दिन भी जारी
बिलाईगढ़। धौराभाठा जलाशय परियोजना से प्रभावित किसानों के लंबित मुआवजा प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर अम्बेडकर वाहिनी छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में चल रहा शांतिपूर्ण धरना 22वें दिन भी जारी रहा।
धरना स्थल पर प्रभावित किसानों के साथ अम्बेडकर वाहिनी छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लगातार मौजूद हैं।
किसानों की मांग है कि धौराभाठा जलाशय परियोजना से संबंधित लंबित मुआवजा प्रकरणों की तत्काल जांच एवं समीक्षा की जाए तथा पात्र प्रभावित किसानों को नियमानुसार उनकी देय मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए।
अम्बेडकर वाहिनी छत्तीसगढ़ के संस्थापक एवं प्रदेशाध्यक्ष मनीष चेलक के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में किसानों के अधिकार और न्याय के लिए प्रशासन से लगातार मांग की जा रही है।
मनीष चेलक ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के बावजूद कई प्रभावित किसानों के मुआवजा प्रकरण लंबे समय से लंबित हैं। अपने वैधानिक हक के मुआवजे के लिए किसानों को लगातार प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों की समस्या का समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “यह संघर्ष किसानों के किसी अतिरिक्त लाभ के लिए नहीं, बल्कि उनके वैधानिक अधिकार और न्याय के लिए है। हमारी मांग है कि प्रशासन लंबित प्रकरणों का तत्काल परीक्षण कर पात्र किसानों को उनका देय मुआवजा दिलाए। किसानों को न्याय मिलने तक अम्बेडकर वाहिनी छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में हमारा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।” धरनारत किसानों ने प्रशासन से लंबित मुआवजा प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर प्रभावित किसानों को उनका अधिकार दिलाने की मांग की है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.