महिलाएं बन रहीं आर्थिक मजबूती की आधारशिला : किरण रविन्द्र वैष्णव
दिशा संकुल संगठन के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन पर दिया।
राजनांदगांव। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम बागरेकसा में दिशा संकुल संगठन द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन एवं आमसभा कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत राजनांदगांव उपाध्यक्ष श्रीमती किरण अमर साहू ने की।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अध्यक्ष श्रीमती लता अजय सिन्हा, जिला पंचायत राजनांदगांव सभापति श्रीमती अनीता मंडावी, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ उपाध्यक्ष श्री हीराराम वर्मा एवं जनपद पंचायत सभापति श्रीमती प्रतिमा खरे अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों का संगठन की महिलाओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला स्व-सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। महिलाएं संगठित होकर आर्थिक गतिविधियों से जुड़ रही हैं और अपने परिवार के साथ-साथ गांव के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभ लेने तक सीमित न रहकर योजनाओं का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार, लघु उद्योग एवं विभिन्न आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाना चाहिए।उन्होंने कहा कि वार्षिक अधिवेशन जैसे कार्यक्रम संगठन की उपलब्धियों की समीक्षा करने, आगामी कार्ययोजना बनाने तथा समूह की महिलाओं के अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने दिशा संकुल संगठन से जुड़ी महिलाओं को उनके कार्यों के लिए बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती किरण अमर साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। उन्होंने महिलाओं से आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला समूहों की मेहनत और सामूहिक प्रयास से परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।श्रीमती लता अजय सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना पूरे परिवार और समाज की प्रगति का आधार है। उन्होंने संकुल संगठन से जुड़ी महिलाओं द्वारा किए जा रहे आजीविका एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संगठनों को निरंतर प्रोत्साहन मिलना चाहिए।श्रीमती अनीता मंडावी ने कहा कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय के साधनों को और मजबूत करें।श्री हीराराम वर्मा ने कहा कि ग्रामीण विकास में महिलाओं की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। उन्होंने संगठन की महिलाओं को मिल-जुलकर कार्य करने और अपने अनुभवों से अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करने की बात कही।श्रीमती प्रतिमा खरे ने कहा कि महिलाओं के सामूहिक प्रयासों से गांवों में आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने दिशा संकुल संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन को आगे भी सक्रियता से कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर दिशा संकुल संगठन द्वारा वर्षभर किए गए कार्यों, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं समूहों को प्रोत्साहित भी किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बागरेकसा संरपंच श्री पवन नांदेश्वर, संरपंच भंडारपुर श्रीमती सीमा कंवर, महिला समूह की दीदी श्रीमती नंदनी नांदेश्वर, श्रीमती केशरी, श्रीमती संगीता नेताम, श्रीमती भारती उईके, श्रीमती करूणा, श्रीमती सुनीता चौरे, श्रीमती ललिता चौरे, श्रीमती उमा साहू, श्रीमती मुन्नी बाई, श्रीमती प्रेम बाई, श्रीमती यशोदा तारम, श्रीमती चमेली साहू, श्रीमती ममता जनबंधु समेत बड़ी संख्या में महिला समूहों की सदस्य, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.