Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 21, 2026

विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ग्राम बरडीह में विश्वकर्मा पूजा में शामिल होकर ओड़िशा के आपेरा नाटक का किया शुभारंभ जनसेवा को धर्म मानकर बसना विधानसभा के गांव-गांव पहुंच रहे मोक्ष कुमार प्रधान

 विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान




ग्राम बरडीह में विश्वकर्मा पूजा में शामिल होकर ओड़िशा के आपेरा नाटक का किया शुभारंभ

जनसेवा को धर्म मानकर बसना विधानसभा के गांव-गांव पहुंच रहे मोक्ष कुमार प्रधान

बसना / महासमुंद। बसना विधानसभा के ग्राम बरडीह में विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति द्वारा आयोजित ओड़िशा के आपेरा नाटक कार्यक्रम का भी जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी लोककला, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

हर गांव, हर समाज और हर वर्ग के बीच पहुंच—मोक्ष कुमार प्रधान की पहचान

मोक्ष कुमार प्रधान लगातार बसना विधानसभा क्षेत्र के छोटे-बड़े सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। गांवों के आयोजनों में पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात करना, उनकी समस्याएं सुनना और सुख-दुःख में सहभागी बनना उनकी कार्यशैली का हिस्सा बन गया है।

विश्वकर्मा पूजा से लेकर सामाजिक समारोह, खेलकूद, धार्मिक आयोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक उनकी लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों के बीच उनका जनसंपर्क निरंतर मजबूत हो रहा है।

मोक्ष कुमार प्रधान का कहना है कि जनता के बीच रहना, जनता की बात सुनना और जरूरत के समय जनता के साथ खड़ा रहना ही सच्ची जनसेवा है।

बसना विधानसभा के गांव-गांव में लगातार पहुंच रहे मोक्ष कुमार प्रधान ने यह संदेश दिया है कि जनता के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना ही उनके लिए राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा का धर्म है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad