जहाँ न पहुँचे रवि वहाँ पहुँचे कवि - सविता विनोद अग्रवाल
गोंदिया, भिन्न भाषी साहित्य मंडल एवं रोकड़े ज्वैलर्स के सयुक्त तत्वावधान में आयोजित भिन्न भाषी साहित्य मंडल की मासिक कवि गोष्ठी में विविध रसों की फुहार, रसिक हुए आनंदित जहाँ न पहुँचे रवि वहाँ पहुँचे कवि कोई भी कलमकार अपने मन की भावनाओं को कलम के माध्यम से साकार कर समाज को एक नई दिशा प्रदान करता है।
मासिक कवि गोष्ठी का यह क्रम निरंतर चलता रहे ऐसी शुभकामनाएँ देते हुए उपरोक्त उद्गार भिन्न भाषी साहित्य मंडल द्वारा प्रतिमाह आयोजित की जानेवाली मासिक कवि गोष्ठी के तहत रविवार दिनांक 20 सितंबर को रोकड़े ज्वैलर्स के सांस्कृतिक कक्ष में सितंबर माह की कवि गोष्ठी में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सौ सविता विनोद अग्रवाल ने व्यक्त किये।
मंच पर कार्यक्रम अध्यक्षा सविता विनोद अग्रवाल,विशेष अतिथि डॉ प्रदीप गुजर (बाल रोग विशेषज्ञ), ईलेश मेहता (पूर्व H O D,(I.T)M IET कॉलेज),भावना कदम समाज सेविका,मैथिली पुरोहित समाज सेविका,मिलिंद बोरकर,(अडानी) उमेश दुबे,स्वाति दुबे,(अडानी), युधिष्ठिर शुक्ला ( रोकड़े ज्वैलर्स ब्रांच मैनेजर) व वरिष्ठ कवि श्री रमेश शर्मा उपस्थित थे।
अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के तैलचित्र का विधिवत् पूजन व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। अतिथि स्वागतोपरान्त कवयित्री किंजल मेहता ने गणेश वंदना, शालू कृपाले की शारदा वंदना से कवि गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। वरिष्ठ कवि श्री प्रकाश मिश्रा,किंजल मेहता का जन्म दिन भी इस प्रसंग पर मनाया गया। तथा अतिथियों, संस्था पदाधिकारियों एवं कवि मित्रों द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका अभिनन्दन कर स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की उन्हें सभी ने शुभकामनाएँ प्रदान की।
कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाओं की प्रस्तुति कर गीत,ग़ज़ल, हास्य एवं सामयिक संदर्भों पर कटाक्ष के साथ बरसात, देश भक्ति के संदर्भ में बेहतरीन रचनाएँ सुनाईं। कवि गोष्ठी में सभी कलमकारों ने अपनी श्रेष्ठतम रचनाओं का पाठ किया। अतिथियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कवि गोष्ठी में काव्यपाठ करने वाले सर्व श्री मिलिंद बोरकर अडानी, उमेश दुबे अदानी,स्वाति दुबे,सुहास वाकोड़कर अडानी,चन्द्रेश माधवानी, विजयकुमार मेश्राम,वीणा खण्डेलवाल तुमसर, राजेश चौरसिया ( ज्योतिषाचार्य),प्रकाश मिश्रा,कंवरभान अरोरा, छगन पंचे,कीर्ति अग्रवाल, संतोषसिंह नैकाने,सुरेंद्र जगने,संजय बिसेन,चंद्रप्रकाश बनकर, शालू कृपाले,रोहित बिसेन,मनोज बोरकर, चिरंजीव बिसेन,शशिकांत कन्हाई,नरेश गुप्ता,सुषमा यदुवंशी, किंजल मेहता, निखिलेश सिंह यादव एवंम रमेश शर्मा सहभागी हुए। अतिथियों ने भी अपनी सहभागिता दी। जिनकी रचनाओं ने कार्यक्रम को उंचाई प्रदान की।
बखूबी कविताओं पर समीक्षात्मक टिप्पणी के साथ बेहतरीन संचालन किया श्री रमेश शर्मा ने प्रास्ताविक संचालन किंजल मेहता,आभार श्री मनोज जोशी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने संस्था के सह सचिव कवि निखिलेशसिंह यादव,शालू कृपाले,चंद्रप्रकाश बनकर,राजेश चौरसिया (ज्योतिषाचार्य,कार्यक्रम आयोजक,रोकड़े ज्वैलर्स) पिहू,प्रियंका समस्त रोकड़े ज्वैलर्स की टीम ने अथक प्रयास किए।
इस अवसर पर राम पुरोहित,दुलीचंद बुद्धे ( सचिव वरिष्ठ नागरिक),लखनसिंह कटरे (वरिष्ठ नागरिक समिति),दीपक कदम,रोमेंद्र बोरकर,डॉ.उमा पवार, चौहान,असीम आमगांवी,सहित अन्य काव्य प्रेमी उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज गोंदिया महाराष्ट्र से किंजल मेहता की रिपोर्ट।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.