सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पिथौरा : भुरकोनी और बुंदेली में अवैध क्लिनिक और मेडिकल स्टोर का जाल, प्रशासन मौन - लोगों की जान खतरे में
पिथौरा, महासमुंद - पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम भुरकोनी और ग्राम बुंदेली में अवैध रूप से क्लिनिक और मेडिकल स्टोर्स का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना डिग्री और बिना लाइसेंस के झोलाछाप डॉक्टर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्राम भुरकोनी में क्लीनिक के आड़ में अंजना मेडिकल स्टोर भी चल रहा है
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों गांवों में एक भुरकोनी ग्राम में और चार बुंदेली ग्राम ऐसे क्लिनिक संचालित हैं जहां न तो डॉक्टर के पास वैध डिग्री है, न ही क्लिनिक का पंजीयन। वहीं मेडिकल स्टोर में बिना पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली दवाएं तक बेची जा रही हैं। बीमार होने पर ग्रामीण मजबूरी में इन्हीं क्लिनिकों में जाते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी तेंदूकोना और पिथौरा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने जांच तक नहीं की। जबकि महासमुंद जिले में कलेक्टर के निर्देश पर अवैध क्लिनिकों पर लगातार कार्रवाई हो रही है, हाल ही में सांकरा और महासमुंद क्षेत्र में दो अवैध क्लिनिक सील भी किए गए थे।
ग्रामीणों ने कलेक्टर महासमुंद और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मांग की है कि भुरकोनी और बुंदेली में संचालित अवैध क्लिनिकों की तत्काल जांच कर सील किया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.