कान्हा परिवार द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ -चढ़कर किया रक्तदान
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा मानते हुए कान्हा परिवार शहीद वीर नारायण सिंह चौक, साकेत विहार चंगोराभाठा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,
शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे आयोजित हुआ जिसमें लगभग 100 लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। आशीर्वाद ब्लड सेंटर की कुशल टीम ने इस आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।
शिविर में दद्दू भैया, हेमंत साहू, विश्वनाथ अग्रवाल, लक्की अवस्थी, राखी शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कान्हा परिवार की ओर से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया
और कहा कि रक्तदान जैसे सामाजिक सेवा के कार्यों से समाज में सहयोग संवेदना और मानवता की भावना मजबूत होती हैं।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.