मल्हारगढ़ / मन्दसौर मध्यप्रदेश से महेश मरेठा की रिपोर्ट
हनुमान चालीसा पाठ के साथ वानर राज का किया अंतिम संस्कार
मानवता और धार्मिक आस्था की मिसाल, ग्रामीणों ने वानर को दी अंतिम विदाई
मल्हारगढ़ तहसील के गांव बड़ी गुडभेली में ग्रामीणों ने मानवता और धार्मिक आस्था की मिसाल पेश करते हुए एक वानर के निधन पर पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। बताया गया कि पिछले कई दिनों से एक वानर गांव में रह रहा था। ग्रामीणों के अनुसार वह बीमार था, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई।
वानर के निधन की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्रित हुए और उसे श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया। ग्रामीणों द्वारा वानर के शव को सम्मानपूर्वक सजाकर बैंड-बाजों के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। शवयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
इस दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया और वानर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ग्रामीणों ने कहा कि वानर को भगवान हनुमान का स्वरूप मानते हुए उसके प्रति आस्था और सम्मान की भावना रही है।
इस अवसर पर राम कथा प्रवक्ता मानस माधुरी सीता बहन जी भी ग्रामीणों के साथ उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों के इस सेवा एवं संवेदना से जुड़े कार्य की सराहना की। वानर राज की अंतिम यात्रा में शामिल ग्रामीणों ने भावुक होकर उसे अंतिम विदाई दी। गांव में यह दृश्य भावुकता का विषय रहा और लोगों ने इसे जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना एवं धार्मिक आस्था का उदाहरण बताया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.