गणपति उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, राजधानी की ट्रेफिक व्यवस्था चरमराई।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -गणपति उत्सव के रविवार को राजधानी रायपुर में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
शहर के प्रमुख मार्गों और चौक चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में गणेशोत्सव समितियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई है।
रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित दर्शन के लिए निकले, आकर्षक सजावट और मनमोहक प्रतिमाओं के सामने श्रृद्धालुओं की भीड़ रुकने से यातायात की रफ्तार थम गई।
भीड़ बढ़ने के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात को व्यवस्थित रखने के प्रयास किए गए, लेकिन श्रृद्धालुओं की भारी संख्या के कारण कई मार्गों पर व्यवस्था संभालना चुनौतीपूर्ण रहा। वाहनों की रफ्तार थम गई और मार्गों में जाम की स्थिति नजर आई।
गणेशोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा भी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करते नजर आए, समिति के सदस्यों द्वारा श्रृद्धालुओं से व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.