मल्हारगढ़ से महेश मरेठा की रिपोर्ट
गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा बरखेड़ा पंथ
----------------
मल्हारगढ़ तहसील के गांव बरखेड़ा पंथ में दस दिवसीय गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में श्री भेरु बावजी गणेश उत्सव समिति बड़ा खाकर देव मंदिर समिति, बालाजी गणेश उत्सव समिति, शिव चौक गणेश उत्सव समिति,
सहित अन्य जगहों पर गणपति बप्पा की आराधना की जा रही है बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की जा रही है।
भेरू बावजी गणेश उत्सव में महाआरती के मुख्य अतिथि के रूप में पिपलिया मंडी भाजपा अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र आर्य, सरपंच अभिमन्यु जी कारपेंटर, कैलाश जी पोरवाल, एवं जगदीश जी तेलकार, उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
महाआरती के दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से आयोजन स्थल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ आरती में भाग लिया। गणेश उत्सव समिति द्वारा दस दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गणेश उत्सव को सफल बनाने की अपील की।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.