Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 22, 2026

सरकारी वाहन चालक संघ के प्रान्तीय सचिव हैदर अली द्वारा दैनिक वेतनभोगियों के खिलाफ की जा रही है झुठी शिकायतें, तथ्यहीन आरोपों का लिया जा रहा है सहारा

 सरकारी वाहन चालक संघ के प्रान्तीय सचिव हैदर अली द्वारा दैनिक वेतनभोगियों के खिलाफ की जा रही है झुठी शिकायतें, तथ्यहीन आरोपों का लिया जा रहा है सहारा



 रायपुर / छत्तीसगढ़ वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी व श्रमिको के लिए चल रहे शासन प्रशासन स्तर की कार्यवाही को देखकर कुछ विरोधियों के हलक में नही उतर पा रहा है जिसके अनावश्यक झुठी व मिथ्या पेपर बाजी कराया जा रहा है तथा वन एवं जसवायु परिवर्तन विभाग वाहन चालक/कर्मचारी संघ के प्रान्तीय सचिव हैदर अली के द्वारा झुठी व तथ्यहीन लिखित शिकायत दर्ज कराया है!



उक्त शिकायतकर्ता नियमित वाहन चालक है दैनिक वेतन भोगियों से कोई लेना देना नही है,उसके बावजूद भी इनके द्वारा दैनिक वेतन भोगियों के छवि को धूमिल करने के लिये इस प्रकार के घिनौना हरकत कर रहे हैं। 



 "नियमितीकरण के नाम पर अवैध वसूली  शीर्षक से एक समाचार प्रकाशित हुआ है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों से नियमितीकरण के नाम पर प्रति कर्मचारी 15,000 रुपये की मांग की जा रही है इस प्रकार से झुठी व मिथ्या व तथ्यहीन प्रकाशन किया गया है। 



इस संबंध में छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि उक्त समाचार पूर्णतः भ्रामक, तथ्यहीन एवं निराधार है।



पूर्व में छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ बाहर किये गये संगठन विरोधियों को निष्कासित किये गये है उन्ही व्यक्तियों के द्वारा लगातार विगत ढ़ेड़ वर्षों से संगठन को तोड़ने व निचे गिराने के लिये भिड़े हुए, महिलाओं से फर्जी व झुठी विभाग,थाना, महिला आयोग जैसे जगहों पर शिकायते कराये है किन्तु सारे झुठी शिकायतों का पर्दाफाश हुआ था। 


आज वही विरोधी व्यक्तियों के द्वारा दुसरों के कंधों पर बंदुक रखकर चलाने का कार्य किया है ताकी संगठन बदनाम हो सके और वे लोग अपने मंसुबे में कामयाब हो सके पुरे छत्तीसगढ़ के दैनिक वेतनभोगी जानते है ये लोग कुछ नाम चिन्ह व्यक्ति है जिनके हरकत से दैनिक वेतनभोगी वाकिब है। 


लगातार दैनिक वेतन भोगी वाहन चालक लोग वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग वाहन चालक / कर्मचारी संघ से दे रहे है स्थिपा 


कोरबा जिला में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग वाहन चालक/ कर्मचारी संघ जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष महत्तम कंवर ने हैदर अली के द्वारा किये गये झुठी शिकायत से आहत होकर अपने जिलाध्यक्ष पद से स्थिपा दिया है सांथ ही कोरबा जिला में जितने भी वाहन चालक है उनलोगों ने भी सामूहिक स्थिपा दिया है। 

वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनके जिला में किसी भी प्रकार की न कोई ऐसी चर्चा हुआ है न किसी ने किसी को एक रूपया पैसा दिया है लेकिन हैदर अली ने बिना तथ्य जाने बदनाम करने के उद्देश्य  जो दैनिक भास्कर, हरिभूमि पेपर,एवं जनता की ताकत जैसे न्यूज पोर्टल प्रकाशित करा रहे हैं। 


झुठी खबरे प्रकाशित कराकर शासन प्रशासन  एवं दैनिक वेतनभोगियों की छबि को धूमिल करने का प्रयास किया है। पुरे छत्तीसगढ़ में दैनिक वेतन भोगी लाम्बंद होने के लिये बाध्य हो रहे हैं। संगठन की एकता को विरोधी लोग सहन वही कर पा रहे है जिसके कारण लगातार विगत ढ़ेड़ वर्षों से मेहनत कर रहे है किन्तु उनके मंसुबे में पानी फिर जा रहा है और लगातार असफलता से व्यथित है!


छत्तीगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजकुमार चौहान ने बताया कि वे वही बंदा लोग है जो पहले दैनिक वेतनभोगी संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर रहा करते थे किन्तु अपने पदमुक्ति के पीड़ा को सहन नही कर पा रहे हैं जिसके कारण लगातार येसी भ्रामक व फर्जी शिकायत कराते जा रहे हैं।


1.  दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण / सेवा स्थायीकरण शासन के नियमानुसार, वरिष्ठता एवं पात्रता के आधार पर पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। इसके लिए किसी भी कर्मचारी से किसी भी प्रकार की राशि की मांग नहीं की गई है।

2.  विभाग द्वारा किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या बिचौलिए को इस प्रकार की वसूली के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। नियमित वाहन चालक संगठन से दैनिक वेतनभोगी वाहन चालक अब अलग हो जायेगे येसे सोंचकर हैदर अली के द्वारा फर्जी शिकायते दर्ज कराये गये हैं। 

3.  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चर्चाएं भी असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई गई अफवाह मात्र हैं, जिससे कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

4.  नियमितीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया शासन के निर्देशों के अधीन है, इसकी सूची केवल तय नियमों के आधार पर ही जारी की जाएगी।


अतः सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों से अपील है कि वे इस प्रकार के झांसे में न आएं और किसी भी व्यक्ति को कोई राशि न दें। 

इस भ्रामक शिकायत व झुठी प्रचार प्रसार के खिलाफ वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी, वाहन चालक, कार्यालय सहायक, कम्प्युटर आपरेटर, दैनिक श्रमिक, प्रदेश व्यापी प्रदर्शन की तैयारी में है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad