पुरी धाम पहुंचे छत्तीसगढ़ के श्रृद्धालुओं ने समुद्र स्नान कर महाप्रभु जगन्नाथ जी का आशीर्वाद लिया
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। ओडिशा -आस्था और भक्ति से सराबोर पुरी धाम में देशभर के श्रृद्धालु पहुंचते हैं, भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन कर श्रृद्धालु समुद्र तट पर पवित्र स्नान कर महाप्रभु जगन्नाथ जी का स्मरण करते हैं।
समुद्र की लहरों के बीच श्रृद्धालुओं ने महाप्रभु जगन्नाथ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सुख-समृद्धि और देश के खुशहाली की कामना की ।
पुरी का समुद्र तट श्रृद्धालुओं के लिए केवल पर्यटन स्थल नहीं बल्कि आस्था और आध्यात्मिक अनुभूति का केंद्र है। श्रृद्धालुओं ने महाप्रभु के प्रति आस्था प्रकट की।
छत्तीसगढ़ के रायपुर, भाटापारा महासमुंद से श्रृद्धालु पुरी धाम यात्रा में पहुंचे , रायपुर से श्रीमती निर्मला जोशी,नरेश जोशी, श्रीमती नगीना जोशी, जितेंद्र शर्मा, श्रीमती आशा शर्मा, श्रेयांस शर्मा,
अन्नू शर्मा ने समुद्र तट पर स्नान कर महाप्रभु जगन्नाथ जी का स्मरण किया।
जितेंद्र शर्मा ने कहा कि पुरी धाम की यात्रा जीवन मे एक आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती है
और जगन्नाथ जी के दर्शन से अद्भुत शांति मिलती है।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.