ग्राम खोलवा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन।
25 से 30 टीमों ने लिया हिस्सा, लगभग 400 ग्रामीण एवं खेल प्रेमी आम नागरिक गण रहे उपस्थित।
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत देवांगन ने साइबर अपराध से बचाव के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक।
कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में थाना सिंघनपुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोलवा में आज सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत देवांगन उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में लगभग 25 से 30 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने एवं प्रतियोगिता देखने के लिए लगभग 400 ग्रामीण एवं क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि गण, उपस्थित रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संदेश दिया गया।
साइबर अपराध से बचाव के लिए ग्रामीणों को दी महत्वपूर्ण जानकारी
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत देवांगन द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। उन्होंने OTP, ATM PIN, CVV एवं UPI PIN जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की समझाइश दी।
साथ ही साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कबीरधाम पुलिस के इस जनहितकारी सामुदायिक पुलिसिंग की सराहना करते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
कबीरधाम पुलिस द्वारा खेल, जागरूकता एवं जनसहभागिता के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.