बैल दौड़ में चंद्रकांत रहा विजेता
छुरिया-पोला के पावन पर्व पर वनांचल क्षेत्र डोंगरगढ़ ब्लाक के ग्राम टाटेकसा में समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार की तरह इस वर्ष भी बैल दौड़ का कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के शुरूआत नंदी सवारी भोलेनाथ तैल चित्र पर तिलक लगाकर पुजा अर्चना किया गया। इसके तत्पश्चात बैल दौड़ाया गया । जिसमें पहला चंद्रकांत चंद्रवंशी ,दुसरा, तेजराम कंवर,तीसरा योगेन्द्र कुमार, चौथा मिथलेश सोरी रहा।ईनाम में क्रमश,701,501,301,251 रखा गया था। एवं सभी बैल दौड़ के प्रतिभागी को तिलक लगाकर व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। ग्राम पटेल नारायण साहू द्वारा को पोला के पावन पर्व पर बैल दौड़ के कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी व समस्त ग्राम वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई,
इस कार्यक्रम में, उपसरपंच दुर्गेश नंदेश्वर,ग्राम पटेल नारायण साहु, रामदास चंद्रवंशी,सुरेश माली, प्रताप चंद्रवंशी, खोरबहारा कुंजाम,जना राम काटेंगी,गोपीराम , बिष्णु राम,अम्बे निषाद, तरूण लाडेकर,दशाराम गावड़े,रामगोपाल चन्द्रवंशी,पीलेश साहू ,यादव राम साहू , तेजराम चंद्रवंशी , परशु राम , एवं आसपास के ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल रहे।
सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.