डॉ.माणिक विश्वकर्मा रचित विश्वकर्मा कुल गीत का यूट्यूब पर हुआ लोकार्पण...
रायपुर : राजधानी रायपुर के पुराना आर. डी . ए.भवन में स्थित छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के कार्यालय में 10 सितंबर को पूर्वान्ह वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा नवरंग रचित विश्वकर्मा कुल गीत को यूट्यूब पर लोकार्पण किया गया।
https://youtu.be/WxoI3uoFDSI?si=5ffTaq1FYdeS6A8c
इस अवसर पर गीतकार डॉ. ‘नवरंग ने कहा कि यह गीत केवल विश्वकर्मा कुल को ही नहीं अपितु मेरे द्वारा पूरी मानव जाति को समर्पित है।
छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष आर. एस. विश्वकर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
छत्तीसगढ़ लौह के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा की अध्यक्षता और विश्वकर्मा समाज के संरक्षक सीताराम विश्वकर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कुल गीत के संदर्भ में विचार व्यक्त करते हुए प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की महिमा को रेखांकित करता यह विश्वकर्मा कुल गीत अद्भुत है और यह कालजयी साबित होगा। आयोग के अध्यक्ष आर.एस.विश्वकर्मा ने गीत एवं प्रस्तुति को अद्वितीय निरुपित किया।
सीताराम विश्वकर्मा ने कहा कि यह गीत समय की आवश्यकता थी, जिसे डॉ. नवरंग ने साकार रूप दिया है। विश्वकर्मा समाज बढ़ाई पारा के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कुलगीत के व्यापक प्रचार का आश्वासन देते हुए कहा कि यह समाज के लिए गौरव का दिन है। कार्यक्रम मे नंदकुमार पांचाल, कुल गीत के गायक राहुल परमार, निर्माता मयंक विश्वकर्मा, कृष्णा परमार, रामेश्वर शर्मा, परसराम विश्वकर्मा, किशन लाल विश्वकर्मा, आर.आर. विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, नारायणचंद शर्मा, सुरज शर्मा, पुन्नी विश्वकर्मा, शारदा पांचाल, छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के सचिव रमाकांत मिश्रा और अनुसंधान अधिकारी रुकमणी साहू सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग शामिल हुए। लोहार समाज के अध्यक्ष परसराम विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.