Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 11, 2026

पोला उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, विभिन्न खेलों में उमड़ा उत्साह

 राजनांदगांव 


पोला उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, विभिन्न खेलों में उमड़ा उत्साह



अर्जुनी। ग्राम पंचायत अर्जुनी में पोला उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। पारंपरिक खेलों और ग्रामीण परिवेश से जुड़े आयोजन ने पोला पर्व के उत्साह को और बढ़ा दिया।


इस अवसर पर कुर्सी दौड़, फुगड़ी, जलेबी दौड़, बोरा दौड़, गोला फेंक, नारियल फेंक, गोली चम्मच, रस्सी खींच एवं कुर्सी रनिंग सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में माताओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


प्रतियोगिता में श्रीमती हेमलता धनकर ने चार प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत अर्जुनी की सरपंच श्रीमती ललिता साहू रहीं, जबकि अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव ने की। कार्यक्रम में उपसरपंच नागेश धनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते हुए प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला।


इस अवसर पर संजय सोनी, गणपति डकाई, श्रीमती हिमकल्याणी साहू, कांति हल्बा, ज्योति तिवारी, अर्जुन धनकर, शेखर कौशिक, भेदू देवांगन, अगरदास हल्बा, टाकेश्वरी साहू, पार्वती सोनकर, बिसाहिन देवांगन, पूर्णिमा, डीलेश देवांगन, संगी साहू, भूषण सोनकर, केमीन साहू, जमुना बाई साहू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


कार्यक्रम का सफल संचालन दुर्गेश सिन्हा एवं आशीष साहू ने किया। पूरे आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और पारंपरिक अंदाज में पोला पर्व का आनंद लिया।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad