Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 21, 2026

बैगा कर्मचारियों की कबड्डी प्रतियोगिता वनांचल में गूंजी कबड्डी की हुंकार, बेलगांव ने जीता खिताब बैगा कर्मचारियों की एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, समुन्दपानी में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ आयोजन

 बैगा कर्मचारियों की कबड्डी प्रतियोगिता



वनांचल में गूंजी कबड्डी की हुंकार, बेलगांव ने जीता खिताब


बैगा कर्मचारियों की एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, समुन्दपानी में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ आयोजन


खैरागढ़ । खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के वनांचल ग्राम समुन्दपानी (बकरकट्टा) में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समाज के कर्मचारियों के तत्वावधान में 19 सितंबर को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया।




 प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लेते हुए शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

रोमांचक मुकाबलों के बाद बेलगांव की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया। समुन्दपानी की टीम द्वितीय तथा बांसभीरा की टीम तृतीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैगा समाज प्रमुख एवं जिलाध्यक्ष श्री जीवन मेरावी, श्री अमरसिंह मरकाम, श्री चैतलाल मेरावी एवं श्री रामलाल मरकाम सहित समाज के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. अनिल यादव, राजकुमार मरकाम, फत्तेसिंह धुर्वे, शीतल नेताम, लालजी ध्रुव, मनोज मरकाम, संतलाल मरकाम एवं महासिंह मरकाम ने निभाई।

आयोजन को सफल बनाने में ग्राम समुन्दपानी के समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। वनांचल में आयोजित इस प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ ही आपसी भाईचारे, एकता और खेल भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad