सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लखागढ़ में सातवीं बार केबल चोरी, चोरों के हौसले बुलंद
लाखागढ़ / पिथौरा: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लाखागढ़ में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। विद्यालय में सातवीं बार केबल चोरी की घटना सामने आई है, जिससे विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
विद्यालय में डोम सेट बनाने के लिए दीवाल को तोड़ा गया था ताकि ट्रक और ट्रैक्टर आसानी से सामान की डूलाई कर सके लेकिन लगभग साल भर हो रहा है और अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है।
बताया जा रहा है कि विद्यालय की दीवार बीच से टूटी हुई है, जिसके कारण चोर आसानी से विद्यालय के अंदर प्रवेश कर जाता है। चोर विद्यालय की केबल काटकर चोरी कर ले जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और बिजली व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। यह चोरी गांजा और शराब पीने वाले लोगों की हो सकती है
बार-बार चोरी होने से विद्यालय को काफी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने प्रशासन से विद्यालय की टूटी दीवार की मरम्मत कराने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.