राजनांदगांव
अर्जुनी में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान परीक्षा एवं वाद-संवाद में लिया हिस्सा
अर्जुनी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अर्जुनी में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के बीच युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं वाद-संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती चुन्नी जागृति जी ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए अपने पुराने दिनों एवं स्कूल जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन की यादें ताजा करते हुए वर्तमान समय में लोकतंत्र की मजबूती, उसकी महत्ता एवं युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से कई रोचक एवं तर्कपूर्ण सवाल पूछे, जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक जवाब दिया। सवाल-जवाब और विचारों के आदान-प्रदान से कार्यक्रम का माहौल बेहद रोचक एवं जीवंत बन गया।
आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ का नारा भी लगाया गया।
कार्यक्रम के प्रभारी दिनेश साहू जी रहे। वहीं परीक्षा प्रभारी के रूप में श्रीमती यादव मैडम एवं श्रीमती शुक्ला मैडम ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इस अवसर पर भाजपा अर्जुनी मंडल अध्यक्ष भुवन साहू जी, मंडल कोषाध्यक्ष विजय जैन जी एवं मीडिया प्रभारी दुर्गेश सिन्हा जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य आदरणीय आर.के. चौधरी जी, श्री आर के नेताम सर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में समस्त विद्यार्थियों की भी सहभागिता रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, संवाद कौशल एवं लोकतांत्रिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। विद्यालय परिवार एवं आयोजकों के सामूहिक सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.