Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 31, 2026

बिलाईगढ़ में फिर बदली CMO की कुर्सी, यशवंत देवांगन मूल पद पर लौटे, जफर खान को मिली कमान विवादों और प्रशासनिक फेरबदल के बीच नगर पंचायत में नेतृत्व परिवर्तन, लगातार CMO बदलने से विकास कार्यों की निरंतरता पर उठ रहे सवाल

 बिलाईगढ़ में फिर बदली CMO की कुर्सी, यशवंत देवांगन मूल पद पर लौटे, जफर खान को मिली कमान



विवादों और प्रशासनिक फेरबदल के बीच नगर पंचायत में नेतृत्व परिवर्तन, लगातार CMO बदलने से विकास कार्यों की निरंतरता पर उठ रहे सवाल


बिलाईगढ़। नगर पंचायत बिलाईगढ़ में एक बार फिर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) का बदलाव हुआ है। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत प्रभारी CMO यशवंत देवांगन को उनके मूल पद लेखापाल पर नगर पालिका परिषद महासमुंद वापस भेज दिया गया है। वहीं, जफर खान को नगर पंचायत बिलाईगढ़ का नया CMO नियुक्त किया गया है। यशवंत देवांगन की बिलाईगढ़ में पदस्थापना के बाद से ही उनका कार्यकाल विभिन्न विवादों को लेकर चर्चा में रहा। इससे पहले पूर्व CMO सुशील चौधरी को नगरवासियों के विरोध और आंदोलन के बाद यहां से हटाया गया था। उनके स्थान पर यशवंत देवांगन को प्रभारी CMO की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कार्यकाल के दौरान उन पर छेड़छाड़ एवं लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित आरोप लगे, जिसको लेकर FIR दर्ज होने और अग्रिम जमानत मिलने की जानकारी सामने आई। यह मामला न्यायिक प्रक्रिया में है। इसके बाद कथित फर्जी प्रस्ताव से जुड़े मामले में शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। निलंबन के खिलाफ यशवंत देवांगन ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जहां से उन्हें स्थगन प्राप्त हुआ। अब शासन के ताजा आदेश क्रमांक ESTB/40209/2026-UAD के तहत उन्हें प्रभारी CMO बिलाईगढ़ के दायित्व से मुक्त करते हुए उनके मूल पद लेखापाल पर नगर पालिका परिषद महासमुंद भेज दिया गया है। वहीं, दूसरे आदेश क्रमांक ESTB/40209/2026-UAD/571743 दिनांक 30/10/26 के अनुसार जफर खान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी 'क' वर्ग को विभागीय जांच जारी रखते हुए निलंबन से बहाल किया गया है और प्रशासनिक दृष्टिकोण से नगर पंचायत बिलाईगढ़ में पदस्थ किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनके विरुद्ध विभागीय जांच जारी रहेगी।


लगातार बदलाव से विकास कार्यों पर असर


नगर पंचायत बिलाईगढ़ में बीते कुछ समय से CMO की कुर्सी लगातार बदलती रही है। पूर्व CMO सुशील चौधरी के हटने से लेकर यशवंत देवांगन की पदस्थापना और अब जफर खान की नियुक्ति तक प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। ऐसे में नगर के विकास कार्यों, लंबित योजनाओं और आम नागरिकों से जुड़े प्रशासनिक कामकाज की निरंतरता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब नए CMO जफर खान के कार्यभार संभालने के बाद नगरवासियों की नजर इस बात पर रहेगी कि नगर पंचायत में प्रशासनिक स्थिरता आती है या फेरबदल का सिलसिला आगे भी जारी रहता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad