सीएनआई न्यूज़ सरगुजा-अंबिकापुर
ब्रेकिंग ब्लॉक लखनपुर
धान का रकबा सुधारने की मांग को लेकर सरपंच संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 10 दिन का अल्टीमेटम
प्रदेशभर में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के बाद किसानों की समस्याएं बढ़ीं।
एग्रीस्टेक एवं फसल गिरदावरी में त्रुटियों के चलते किसानों का धान रकबा हुआ कम।
खेतों में धान की फसल होने के बावजूद रिकॉर्ड में अन्य फसल दर्ज किए जाने से किसानों में आक्रोश।
रकबा सुधार के लिए किसान लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर।
किसानों की समस्या को लेकर लखनपुर विकासखंड सरपंच संघ ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार अमन चतुर्वेदी के नाम सौंपा ज्ञापन।
सरपंच संघ ने मांग की कि त्रुटिपूर्ण फसल प्रविष्टियों में तत्काल सुधार कर किसानों का वास्तविक धान रकबा रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए।
सरपंच संघ ने प्रशासन को दिया 10 दिनों का अल्टीमेटम।
निर्धारित समय में रकबा सुधार नहीं होने पर लखनपुर विकासखंड की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं किसानों के साथ उग्र आंदोलन की चेतावनी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जयसिंह कुरूम, प्रमोद सिंह, प्रदीप सिंह, हरि लकड़ा, जायसवाल, ओईके, सरवन कुमार, राजेंद्र कुमार शाह सहित बड़ी संख्या में सरपंच उपस्थित रहे।
सीएनआई न्यूज़ सरगुजा-अंबिकापुर से नसीब खान की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.