भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव
लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार
जिला राजनांदगांव से 30 स्काउट गाइड रोवर को मिला प्रमाण पत्र।
राजनांदगांव : राज्यपाल श्री डेका गुरुवार को लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर से चयनित 1122 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को राज्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंग खालसा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह उपस्थित थे।
समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत, राज्य गीत एवं स्काउट प्रार्थना के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागट पहना कर किया गया। स्वागत भाषण श्री खालसा जी ने दी। उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष में स्काउटिंग के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।
राज्यपाल ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स का आदर्श वाक्य 'तैयार रहो' हमें विषम परिस्थितियों का सामना करने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करना गर्व की बात है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। सभी प्रतिभागी समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान दें और अपने आचरण से दूसरों के लिए प्रेरणा बनें।
शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के नियम और प्रतिज्ञाएं इसके सदस्यों को विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं। स्काउटिंग की वर्दी अनुशासन, सेवा और समर्पण के मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग से जुड़ा व्यक्ति जीवनभर सेवा के भाव के साथ कार्य करता है। राज्यपाल के हाथों प्राप्त सम्मान प्रतिभागियों के लिए अविस्मरणीय उपलब्धि है और उन्हें आगे भी समाजसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने प्रदेश के अधिक से अधिक स्काउट्स एवं गाइड्स को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में प्रदेशभर से चयनित 405 स्काउट्स, 528 गाइड्स, 64 रोवर्स और 125 रेंजर्स को राज्यपाल श्री डेका ने राज्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला राजनांदगांव से 2025 में सफल 30 स्काउट गाइड रोवर का प्रमाण पत्र प्रतिनिधि दल से राहुल साहू शा उ मा बालक शाला डोंगरगांव स्काउट दुर्गेश्वरी साहू गाइड शा उ मा शाला स्टेशन मुढ़ीपार राजनांदगांव केशव कुमार शा उ मा शाला बागनदी डोंगरगढ़ जिला दल प्रभारी श्री रमेश दास साहू शा उ मा शाला हरदुवा राजनांदगांव ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया साथ ही स्काउटिंग के क्षेत्र में दीर्घकालीन सेवाओं के लिए विनोद कुमार हथेल ए एल टी स्काउट को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान पीपिंग सेरेमनी भी आयोजित की गई। इसमें लोकभवन में पदस्थ एडीसी श्री उदित पुष्कर (आईपीएस) को रैंक बैज लगाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री राजेन्द्र गोलछा राज्य उपाध्यक्ष राज्य सचिव अमित कुमार क्षत्रिय, श्री महेश खंडेलवाल जिला मुख्य आयुक्त राजनांदगांव राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. पूनम सिंह साहू, राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) जलवती साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सरिता पांडे, मयूख श्रीवास्तव जिला संगठन आयुक्त स्काउट देवेंद्र अम्बादे जिला सचिव तिलेश्वर बघेल विकास खण्ड सचिव राजनांदगांव सहित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस उपलब्धि पर श्री उमेश हथेल जिला अध्यक्ष श्री प्रवास कुमार सिंह बघेल जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट सहित जिला संघ राजनांदगांव के सभी पदाधिकारियों अधिकारी ने शुभकामनाएं दी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.