पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584
पखांजूर - ग्राम पीवी 118 रतनपुर में आस्था का महाकुंभ : अध्यक्ष प्रशांत कर्मकार के कुशल नेतृत्व में माँ काली पूजा महोत्सव ने रचा नव-इतिहास, अनोखी छटा से सराबोर पूरा अंचल
परलकोट अंचल के हृदय स्थल ग्राम पीवी 118 रतनपुर में इस वर्ष माँ काली की आराधना अभूतपूर्व, अद्वितीय और अलौकिक रूप में अपने शबाब पर है। वर्षों की परंपरा को तोड़ते हुए इस बार का पूजा महोत्सव केवल पूजा नहीं, अपितु सनातन संस्कृति के जागरण का महापर्व बन गया है।
और इस विराट, भव्य, दिव्य आयोजन के सूत्रधार, शिल्पकार हैं - युवा हृदय सम्राट, कर्मठ अध्यक्ष प्रशांत कर्मकार। उनके ओजस्वी, तेजस्वी और दूरदर्शी नेतृत्व में पूरा आयोजन अनुशासन, भक्ति और भव्यता के संगम का अप्रतिम उदाहरण बन गया है।
समिति की सशक्त टीम - एकता का जीवंत प्रतीक
अध्यक्ष प्रशांत कर्मकार के नेतृत्व में समिति की धुरी बने हैं -
उपाध्यक्ष - बिस्वजीत दास, सचिव - महानंद मजूमदार, कोषाध्यक्ष - विश्वनाथ दास, आशीष विश्वास सहित समस्त सेवादार। इन सभी की अहर्निश निष्ठा, अटूट समर्पण और अथक परिश्रम से रतनपुर का काली पूजा पंडाल श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र बिंदु बना हुआ है।
पंडाल की सजावट, विद्युत झालरों की जगमगाहट, माँ काली की विशाल, तेजोमय प्रतिमा के दर्शन हेतु दूर-दूर से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। ढाक की थाप, शंखनाद और माँ के जयकारों से पूरा ग्राम गुंजायमान है।
सोमवार को होगा महा-आकर्षण - परलकोट का प्रसिद्ध राधे-राधे झांकी महोत्सव
इस महापर्व की शोभा को द्विगुणित करने हेतु *सोमवार को परलकोट क्षेत्र की सुप्रसिद्ध, लोकप्रिय राधे-राधे झांकी* का भव्य, मनोहारी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह झांकी अपनी वृंदावन शैली की वेशभूषा, सजीव कृष्ण-लीला और भक्तिमय प्रस्तुति के लिए पूरे बस्तर में विख्यात है। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस अलौकिक झांकी के साक्षी बनने की अपील की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.