शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी में बाल दिवस का आयोजन
बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर शाला के शिक्षकों द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवम् मुँह मीठा कर कलम भेट किया l कार्यक्रम के शुभ अवसर पर शाला के प्राचार्य डॉ संगीता मसीह एवं वरिष्ठ व्याख्याता रेणुका साहू नरेन्द्र कुमार साहू ईश्वरी साहू ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व बतलाते हुए कहा कि बाल दिवस हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है अतः सभी बच्चों को नेहरू जी के जीवन से प्रेरणा लेने एवं शिक्षा को जीवन में सर्वोपरि रखने का संदेश दिया l उन्होने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है अतः सभी बच्चे कठिन से कठिन परिश्रम करे और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर भविष्य का नव निर्माण करे l कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता प्रीति गणवीर बी लहरें प्रीति मंडावी गीता वर्मा प्रज्ञा तिवारी कैलाश कुमार साहू प्रीति साहू सुनील कुमार साहू तुलसी राम साहू एवं शाला के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे उपरोक्त जानकारी व्याख्याता नरेन्द्र कुमार साहू ने दी l


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.