श्री गौड़ ब्राह्मण समाज के निर्विरोध अध्यक्ष घोषित हुए प्रहलाद मिश्रा।
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा दीपावली मिलन एवं अन्नकूट प्रसादी महोत्सव का आयोजन वृंदावन हांल सिविल लाइन में संपन्न हुआ कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं विप्रजनों ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उक्त कार्यक्रम के साथ ही समाज की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन हेतु सर्वप्रथम अध्यक्ष पद हेतु नाम आमंत्रित किए गए। समाज के संरक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा जी ने प्रहलाद मिश्रा का नाम प्रस्तावित किया
जिसका समर्थन डां. निरंजन हरितवाल एवं उपस्थित विप्रजनों ने किया। अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन अधिकारी श्री श्याम लाल शर्मा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी ने अन्य कोई नाम नहीं आने पर आगामी तीन वर्षों के लिए सर्वसहमति से श्री प्रहलाद मिश्रा को अध्यक्ष घोषित किया। अन्य पदों के लिए अध्यक्ष को कार्यकारिणी तय करने का अधिकार दिया गया। आभार प्रदर्शन पूर्व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी के सहयोग से समाज की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक व्यवस्था एवं समाज की धर्मशाला का कार्य पूरा किया जाएगा और उन्होंने सभी उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्रजनों की उपस्थिति रही। विप्रजनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.