पखांजुर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584
पखांजुर में दो दिवसीय ब्लॉक (कोयलीबेड़ा) स्तरीय बस्तर ओलंपिक का भव्य समापन समारोह संपन्न
1721 खिलाड़ियों की भागीदारी, सभी विजयी प्रतिभागि विजेता मोमेंटो,प्रमाण पत्र एवं मेडल से पुरस्कृत
जनपद अध्यक्ष श्यामवत्ती मंडावी अध्यक्षता में समापन कार्यक्रम आयोजित
इस वर्ष बस्तर ओलंपिक आयोजन की थीम "करसाय ता बस्तर,बरसाय ता बस्तर" रखी गई है
पखांजूर-छत्तीसगढ़ शासन एवं खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने,बस्तर संभाग के जनजातीय बहुल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं की खेल प्रतिभा को पहचानने के उद्देश्य से दो दिवसीय ‘बस्तर ओलंपिक 2026’ का आयोजन दिनाँक 04/11/2026 से किया जा रहा था,जिसका समापन आज 05/11/2026 को विकासखंड कोयलीबेड़ा में पखांजूर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा की अध्यक्ष श्रीमती श्यामवती मंडावी के मुख्य आतिथ्य एवं जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सरदार की अध्यक्षता, अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर सुरेश कुमार साहू,देवकुमार शील खंड शिक्षा अधिकारी कोयलीबेड़ा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा सुभाष वैध सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। विकासखंड कोयलीबेड़ा के बस्तर ओलंपिक समारोह श्री सुरेश कुमार साहू एसडीएम पखांजूर एवं श्री उदय प्रकाश नाग मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के कुशल नेतृत्व एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस आयोजन को दो वर्ग में बांटा गया है।जूनियर वर्ग में 14 से 17 वर्ष के युवक भाग लिए हैं वही सीनियर वर्ग के लिए कोई उम्र बंधन नहीं है।
बस्तर ओलंपिक में विभिन्न खेल एथलेटिक्स विभिन्न लंबाई के दौड़,लंबी कूद,ऊंची कूद,गोला फेक, भाला फेक,तीरंदाजी,कराते एवं बैडमिंटन,फुटबॉल खो-खो,कबड्डी,व्हालीबाल आदि खेलों का आयोजन किया गया जहां पर क्षेत्र के ग्रामीण एवं सुदूर अंचल से आए खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
उपरोक्त खेलों में एकल प्रतिस्पर्धा की खेलों में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडीयो एवं सामूहिक प्रतिस्पर्धा की खेलों में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को को पुरस्कार वितरण किया गया। पुरस्कार के रूप में उन्हें विजयी मोमेंटो,प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गया। सभी विजयी खिलाड़ी 09/11/2026 से जिला मुख्यालय कांकेर में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग लेकर विकासखंड का नेतृत्व करेंगे।
समापन के अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर ओलंपिक और युवा उत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहे हैं। खेलों में हार और जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग है। उन्होंने युवाओं से प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी प्रतिभा से गांव,जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी क्षेत्र में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है।इस आयोजन को संपन्न कराने में विकासखंड कोयलीबेड़ा के शिक्षा विभाग,लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है इन विभागों से श्री सुभाष चंद्र बैध, देव कुमार शील बीईओ कोयलीबेड़ा,
व्यायाम शिक्षक शंभू साहा,जगत राम ध्रुव,संतोष साहा,राम शरण वैष्णव,सोमारी मंडावी,देवेंद्र गौर, शोभन बनर्जी,चंचल सिंहा,श्रद्धा टांडेकर,खेल के संयोजक एवं निर्णायक संतोष जायसवाल,भोला प्रसाद ठाकुर,प्रकाश चौधरी,राजेन्द्र कलामें,सदेसिंह शोरी,कृष्णेन्दू आईच,कृपा सिंधु घरामी,संजय बैरागी कृष्णपाल राणा,अजीत ठाकुर,राजेंद्र कलामें,रितिका कावडे,कन्हैयालाल कचलाम,बलविंदर कौर,सोमारु राम गावड़े,संजय बैरागी,मंदारामा स्वामी सहित सभी जोनों के ग्राम पंचायत सचिव असमंज हीरा,अंजाम दीवान,कमलेश मंडावी,दलसु उसेंडी,मंतोष घरामी,अनुतोष मंडल,कत्थालाल मरकाम,निरंजन सरकार,रंजीत विश्वास,शुभाष दास एवं जनपद पंचायत के कर्मचारियों सहित स्वयं सेवक सूरज मंडल एवं तुषार बरुआ ने खेलो को संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.