Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 20, 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी अटल नगर नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में दिनांक 18 नवंबर 2026 को आयोजित दीप मिलन समारोह में आमंत्रित प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित कुमार मानिकपुरी ने अपने पदाधिकारी के साथ शामिल होकर प्रदेश के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर दी, दीप मिलन समारोह की श्री सदगुरू कबीर साहेब से अनंत शुभकामनाओं के साथ आप्रतिम बधाई

 रायपुर छत्तीसगढ़ 


छत्तीसगढ़ की राजधानी अटल नगर नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में दिनांक 18 नवंबर 2026 को आयोजित दीप मिलन समारोह में आमंत्रित



 प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित कुमार मानिकपुरी ने अपने पदाधिकारी के साथ शामिल होकर प्रदेश के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को

 पुष्प गुच्छ भेंट कर दी, दीप मिलन समारोह की श्री सदगुरू कबीर साहेब से अनंत शुभकामनाओं के साथ आप्रतिम बधाई



 छत्तीसगढ़ के विकास एवं प्रगति की कामना लिए राज्य के 3 करोड़ जनता की खुशहाली एवं तरक्की कि ईश्वर से कामना कर राज्य के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने दिनांक 18 नवंबर 2026 को अटल नगर नया रायपुर राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास के विशाल मैदान में बनाए गए पंडाल में दीप मिलन समारोह का प्रथम बार आयोजन कर जनता का मन मोह लिया जो अपने आप में एक अनूठा व  सराहनीय आयोजन रहा है। जिसकी जनता जनार्दन से खासा प्रतिसाद मिला है।




उक्त समारोह में प्रदेश मंत्रिमंडल व समस्त निगम मंडल आयोग के सदस्यों के साथ सर्व सामाजिक संगठनों कर्मचारी संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों को उनके चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ विशेष आमंत्रित किया गया था,जिसमें प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित कुमार मानिक पुरी सहित मानिकपुरी पनिका समाज महानगर रायपुर संगठन के अध्यक्ष श्री प्रेमदास मानिकपुरी अपने पदाधिकारियों के साथ विशेष रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी अपने समस्त लाव लश्कर के साथ पंडाल में लगाए गए प्रत्येक बैठक स्थल में क्रमवार पहुंचकर संगठन प्रमुखो द्वारा स्वागत स्वरूप दिए गए गुलदस्ता व पुष्पाहार स्वीकार कर उनका कुशल क्षेम पूछते हुए दीपावली मिलन की अनंत शुभकामनाओं को मुदित मुद्रा से ग्राह्य किया।जो अपने आप में एक विशेष सुखद अनुभूति रही!वह इसलिए भी कि,उक्त* *कार्यक्रम के दौरान समस्त आमंत्रित सम्मानित जनों के लिए मेवा मिष्ठान के साथ लज़ीज़ भोजन का भी पुख्ता प्रबंध था जहां लोगों ने सात्विक रुचिकर भोजन ग्रहण किया। तत्पश्चात उन्हें बाहर लगे पंडाल से सेवा संकल्प सुशासन के तहत छत्तीसगढ़ शासन के  विकास एवं प्रगति से संदर्भित विभिन्न योजनाओं की जानकारी युक्त किताबें,पाम्प्लेट के साथ सुशासन से समृद्धि युक्त आकर्षक थैला भी जनसंपर्क विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वितरित किया गया!

         ज्ञातव्य हो कि,01 नवंबर 2026 को राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात नवंबर में संपन्न हुए शुभ दीपावली के उपलक्ष्य में दिनांक 18 नवंबर को नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन का यह अनूठा आयोजन को राज्य के जनता जनार्दन से एक विशेष प्रतिसाद प्राप्त हुआ है जो जशपुर जिला निवासी राज्य के यशस्वी लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सहजता,सरलता,विनम्रता के साथ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में उनकी जिजिविषा को प्रदर्शित करता है जिसके अंतर्मन में निहित है

 सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास सबका प्रयास

 दीपावली मिलन समारोह में प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ व मानिकपुरी पनिका समाज संगठन महानगर रायपुर के जिन महानुभावों की विशेष उल्लेखनीय गरिमामय उपस्थिति रही उसमें डॉ ललित कुमार मानिकपुरी,प्रदेश अध्यक्ष पाली जिला कोरबा श्री पुष्पेन्द्र महंत प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़,श्री राजेश दास मानिकपुरी प्रदेश प्रवक्ता छत्तीसगढ़ (सभी जिला बिलासपुर)श्री संजय दास मानिकपुरी प्रदेश कोषाध्यक्ष,श्री प्रेम दास मानिकपुरी अध्यक्ष,श्री नामेश्वर दास मानिकपुरी उपाध्यक्ष,श्री गणेश दास मानिकपुरी सचिव,श्री पुष्पाकर दास मानिकपुरी मिडिया प्रभारी,श्री विष्णु दास मानिकपुरी संगठन सचिव,श्री राम दास सह सचिव रायपुर।

साभार, प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़!

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad