भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पांचवें और अंतिम वनडे मुकाबले में 22 रन से हराकर पांच मैचों की वनडे श्रृंखला 3-1 से जीती।
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी।
माउंट माउंगानुई- (Bay Oval) में खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.1 ओवर में 209 रनों में सिमट गई । 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का एक समय स्कोर दो विकेट खोकर 82 रन था,
उस समय ऐसा लग रहा था कि यह मैच न्यूजीलैंड आसानी से जीतकर श्रृंखला बराबर कर लेगा ।
मगर भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए,48.1 ओवर में न्यूजीलैंड को 187 रन पर आउट कर दिया । भारतीय
गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज और आकिब नबी को 2-2 विकेट मिले।
प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अर्शदीप सिंह को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (14 रन और 3 विकेट) के लिए दिया गया । यह जीत भारत की
ऐतिहासिक जीत रही, भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे श्रृंखला जीती है।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.