राजनांदगांव
सोनेसरार में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ, विजय जैन ने किसानों को दी बधाई
सोनेसरार। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोनेसरार में धान खरीदी शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अर्जुनी मंडल कोषाध्यक्ष श्री विजय जैन शामिल हुए। उन्होंने किसानों के बीच पहुंचकर धान खरीदी की शुरुआत पर सभी किसान भाइयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत डोंगरगांव की सभापति श्रीमती रेशमा साहू एवं ग्राम पंचायत सोनेसरार के सरपंच श्री गिरधारी साहू उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रतिकृत अधिकारी श्री बालकृष्ण गंजीर, मीडिया प्रभारी श्री दुर्गेश सिन्हा, श्री लिकेश साहू, श्री बलिराम कश्यप, श्री गिरधर लाल धनकर, श्री देवलाल साहू, श्री निर्मल साहू, उपसरपंच सुखरी राम, भरोसा, शेखू राम, मोहन, कन्हैया साहू, दौलत राम, सुरेन्द्र, चिंताराम, राधेश्याम, जनक लाल, धनुराम सहित बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।
सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोनेसरार के प्रबंधक श्री पुनीत ठाकुर, श्री गुपेंद्र साहू, श्री डोमेश्वर साहू तथा सहप्रबंधक श्री विक्रांत साहू एवं श्री हीरामन साहू की उपस्थिति में धान खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की खुशहाली एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। कृषक उन्नति योजना के तहत 21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित खरीदी सीमा से कम धान उपार्जन होने पर भी किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता का लाभ मिलेगा। यह पहल किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में किसानों के सम्मान, गांवों की समृद्धि और छत्तीसगढ़ के विकास के संकल्प को दोहराया गया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.