मेंड़की में 25, लाख 55 हजार रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन, टीन शेड निर्माण और मुक्तिधाम का होगा सौंदर्यीकरण
सरपंच मंजूलता साहू के नेतृत्व में गांव में विकास कार्यों को मिल रही गति, अतिथियों ने की प्रयासों की सराहना
बालोद। जिला मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर ग्राम मेंड़की में टीन शेड निर्माण एवं मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण के लिए कुल 25 लाख 55 हजार रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों का ग्रामीणों ने बाजे-गाजे के साथ गलियों में भ्रमण कराते हुए पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और उन्हें भूमि पूजन स्थल तक लेकर पहुंचे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोमन साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसाइटी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया ने की। विशेष अतिथि के रूप में अरुण साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल जुगेरा, सीता यशवंत साहू पूर्व जनपद सदस्य, गुणवंत लाल श्रीवास्तव अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, अजीत साहू राष्ट्रपति पुरस्कृत करोड़पति अभिकर्ता, धर्मेंद्र साहू अध्यक्ष करहीबदर मंडल भाजपा, दिनेश साहू किसान मोर्चा, धनराज साहू सलाहकार ग्राम विकास समिति, बालक साहू संरक्षक ग्राम विकास समिति, खेमेश्वरी साहू सरपंच टेकापार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि तोमन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरपंच मंजूलता साहू के प्रयासों से ग्राम पंचायत में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। आने वाले समय में भी गांव में विकास की गति बनी रहेगी। उन्होंने तुलसी पूजा के शुभ अवसर पर भूमि पूजन होने पर समस्त ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सरस्वती टेमरिया ने कहा कि सरपंच के प्रयासों से ग्राम पंचायत ओरमा विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। गांव में स्वच्छता अभियान और मूलभूत सुविधाओं को लेकर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना के माध्यम से लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
इस अवसर पर सरपंच मंजूलता साहू ने अपने 19 माह के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि ग्रामीणों की मांग और जरूरतों को प्राथमिकता देकर गांव को विकास की ओर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में वृक्षारोपण, वर्षों से लंबित उचित मूल्य दुकान की मांग पूरी कर राशन दुकान शुरू कराना, गोठान में समतलीकरण, रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब गहरीकरण, किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए नहर-नालियों की सफाई जैसे कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा ओरमा में 6 एकड़ क्षेत्र में खेल मैदान एवं अटल उद्यान का निर्माण तथा स्वच्छताग्राहियों के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जनता को समय पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरपंच की पहली प्राथमिकता है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और ग्रामीणों की मांग के अनुरूप विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं।
वरिष्ठ नागरिकों एवं देव पंचों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं देव पंचों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया। सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों में धनराज साहू, बालक साहू एवं मनोहर साहू शामिल रहे। वहीं देव पंचों में बैगा नंदकुमार साहू, लालजी देवांगन, टीकाराम साहू, खेमू पटेल, वेदराम साहू, तामेश्वर साहू एवं नोहर साहू का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपसरपंच रामचंद्र यादव, डोमार कुंभकार, सुदामा साहू, रोशनी साहू, संतोष साहू, फगनी निषाद, शिवभजन यादव, विश्वाकांत भारद्वाज सहित ग्राम विकास समिति के सदस्य, बड़ी संख्या में ग्रामीण, मितानिन एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.