Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 21, 2026

पिथौरा की चिरायु टीम की सराहनीय पहल मेनिंगोमाइलोसील जैसी गंभीर जन्मजात विकृति से पीड़ित 2.5 वर्षीय बच्चे की DKS रायपुर में निःशुल्क सर्जरी, अब पूरी तरह स्वस्थ

 सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864


पिथौरा की चिरायु टीम की सराहनीय पहल



मेनिंगोमाइलोसील जैसी गंभीर जन्मजात विकृति से पीड़ित 2.5 वर्षीय बच्चे की DKS रायपुर में निःशुल्क सर्जरी, अब पूरी तरह स्वस्थ

पिथौरा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित चिरायु टीम A पिथौरा ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए गरीब परिवार के 2.5 वर्षीय बालक गोपाल भोई, पिता राहुल भोई, का निःशुल्क उपचार एवं सफल सर्जरी करवाकर सराहनीय कार्य किया है।




चिकित्सकीय जांच में बालक गोपाल भोई को मेनिंगोमाइलोसील (Myelomeningocele) नामक गंभीर जन्मजात विकृति से पीड़ित पाया गया। यह न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट (Neural Tube Defect) का एक गंभीर प्रकार है, जिसे स्पाइना बिफिडा की श्रेणी में रखा जाता है।

यह संपूर्ण कार्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा के आदेशानुसार, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू घृतलहरे के निर्देशन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा अग्रवाल व चिरायु के जिला सलाहकार अनुपम शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

चिरायु टीम ने समय पर की पहचान, तत्काल कराया रेफर

बच्चे की बीमारी की पहचान चिरायु टीम A पिथौरा के चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र प्रजापति एवं डॉ. तनुजा चंद्राकर द्वारा की गई। इसके बाद टीम ने तत्काल बच्चे को उच्च स्तरीय उपचार के लिए डी. के. एस. अस्पताल, रायपुर के शिशु रोग शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. जीवन पटेल के पास पहुंचाया, जहां आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण के बाद बच्चे की निःशुल्क सर्जरी कराई गई।

इस महत्वपूर्ण कार्य में टीम के फार्मासिस्ट लेखरंजन पटेल, ए. एन. एम. राजकुमारी बंजारे एवं लैब टेक्नीशियन बेनूराम सिन्हा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

चिरायु के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र प्रजापति ने बताया क्या है मेनिंगोमाइलोसील और कितना खतरनाक है यह रोग?

मेनिंगोमाइलोसील एक गंभीर जन्मजात विकृति है, जिसमें गर्भावस्था के शुरुआती चरण में बच्चे की रीढ़ की हड्डी और तंत्रिका तंत्र का विकास सामान्य रूप से नहीं हो पाता। इसके कारण रीढ़ की हड्डी के खुले हिस्से से उसकी झिल्लियां एवं तंत्रिका ऊतक बाहर की ओर उभर आते हैं।

भारत में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट की व्यापकता पर प्रकाशित शोधों के अनुसार इसकी अनुमानित दर लगभग प्रति 1,000 जन्मों पर 5 मामले तक बताई गई है। हालांकि अलग-अलग क्षेत्रों एवं अध्ययनों में यह दर अलग हो सकती है।

यदि समय पर उचित उपचार एवं आवश्यक सर्जरी नहीं हो पाती, तो बच्चे को पैरों में कमजोरी या लकवा, चलने-फिरने में परेशानी, मूत्र एवं मल त्याग पर नियंत्रण की समस्या, संक्रमण, मेनिन्जाइटिस तथा हाइड्रोसेफेलस जैसी गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ मामलों में स्थायी विकलांगता एवं जीवन के लिए खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान उचित जांच, जन्म के बाद समय पर पहचान और विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार अत्यंत आवश्यक है।

सर्जरी के बाद बच्चे से मिलने घर पहुंची चिरायु टीम

सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद चिरायु टीम A पिथौरा ने बच्चे के घर पहुंचकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। टीम को यह देखकर प्रसन्नता हुई कि बालक गोपाल भोई सर्जरी के बाद स्वस्थ है। बच्चे के परिजनों ने इस महत्वपूर्ण सहयोग एवं निःशुल्क उपचार के लिए चिरायु टीम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा अग्रवाल ने चिरायु के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि हर बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य देने की पहल है चिरायु योजना। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात विकृतियों, बीमारियों, पोषण संबंधी कमियों एवं विकास संबंधी समस्याओं की पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों में रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री जय कांत विश्वकर्मा ने कहा कि ब्लॉक के प्रत्येक गांव और आंगनवाड़ी केंद्रों में चिरायु टीमों की सतत निगरानी एवं त्वरित रेफरल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण गंभीर बीमारी से ग्रसित न रहे। बालक गोपाल भोई का सफल उपचार विभागीय समन्वय और मैदानी अमले की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष परिणाम है।

गोपाल भोई का यह मामला इस बात का उदाहरण है कि स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता, चिरायु टीम की तत्परता एवं विभागीय समन्वय से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी बेहतर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। चिरायु टीम A पिथौरा का यह प्रयास निश्चित रूप से बाल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad