उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हुआ, आज हरिद्वार में अंतिम संस्कार
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को 91 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।
आज शनिवार, 21 नवंबर 2026 को हरिद्वार के चंडीघाट में लगभग 11:30 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।
निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पैतृक गांव पहुंचे और मां के अंतिम दर्शन कर रो पड़े , उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाएं।
सीएम योगी की माता जी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इसे बेहद दुखी करने वाला पल बताया और भगवान से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें ऐसी प्रार्थना की।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.