सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
29 नवंबर को श्री गुरु नानक जयंती के अवसर पर नगर कीर्तन कीर्तन समागम सहित लंगर का आयोजन।
पिथौरा, छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थ नानक सागर मे इस वर्ष 29 नवंबर रविवार को श्री गुरुनानक जयँती के अवसर पर नगर कीर्तन, कीर्तन समागम सहित लंगर का आयोजन किया जा रहा हैं. ज्ञात हो कि नानक सागर मे सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के दो दिन रुकने एवं वहां की 5 एकड़ जमीन मिशल रिकॉर्ड मे मिलने से सिक्ख समाज सहित विभिन्न समाज के श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए लगातार ताँता लगा हुआ हैं.
उक्त संबंध मे गुरुद्वारा निर्माण के लिए कारसेवा प्रमुख बाबा साहेब सिंह नें बताया कि नानक सागर समिति की बैठक मे 29 नवंबर दिन रविवार को नानक सागर मे नगर कीर्तन का निर्णय लिया गया हैं. इसके लिए 27 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब की आरम्भता होंगी. 28 नवंबर रैन सवाई के साथ शाम 7 से रात 12 बजे तक कीर्तन दरबार लगेगा. इसके बाद 29 नवंबर को सुबह 10 बजे श्री अखंड साहिब पाठ की समाप्ति के बाद अपरान्ह 3 बजे तक कीर्तन समागम का आयोजन किया गया हैं. इस बिच दोपहर 12 बजे से गुरु का लंगर अटूट वरतेगा. दोपहर तीन बजे से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया हैं. नगर कीर्तन मार्ग बाबा साहेबसिंग कार सेवा डेरा से राजा भैना द्वारा गुरु नानक देव जी के रानीसागर मे रुक कर उपदेश देने वाले स्थान जो कि 5 एकड़ जमीन गुरु के नाम आज भी दर्ज हैं. इस स्थान पर नगर कीर्तन की समाप्ति के साथ इस स्थान पर गुरुद्वारा थड़ा साहिब निर्माण प्रारम्भ हेतु नीव का पत्थर रख अरदास की जाएगी.
देश विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालू.
इस बार की गुरुनानक जयँती के कार्यक्रम खास होंगे क्योकि इस बार गुरुद्वारा निर्माण हेतु कारसेवा चल रही हैं जिसमे सिक्ख संगत एवं श्रद्धालू दूर दूर से पहुंच कर आपने हाथो से गुरुद्वारा निर्माण हेतु ईंट रेत सीमेंट स्थल तक पंहुचा कर गुरुद्वारा निर्माण मे जुटे हैं.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.